आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ अनसुनी बाते आशा करता हूं आपको पढ़ कर अच्छा लगेगा तो शुरू करते है।
The UniQue thing
1. दुनिया की सबसे बड़ी मछलियों में से एक व्हेल को तो आपने देखा ही होगा। वैसे तो इनका वजन 1400 किलो के आसपास होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सैकड़ों टन वजनी ब्लू व्हेल के दिल का वजन करीब 181 किलो होता है।
2. शुतुरमुर्ग एक ऐसा पक्षी है, जो उड़ नहीं सकता। यह पक्षियों की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे से है और किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में मादा शुतुरमुर्ग सबसे बड़े अंडे देती है। आपको शायद ही ये पता होगा कि शुतुरमुर्ग की आंखें उसके दिमाग से भी बड़ी होती हैं।
3. अक्सर लोग कहते हैं कि पेड़ से सेब न्यूटन के सिर पर गिरा था लेकिन सच तो यह है कि सेब उनके आगे गिरा था न कि उनके सिर पर।
4.अगर किसी चूहे के सामने दो तरह के पानी के गिलास रखें जाएं जिसमें से एक साधारण और दूसरे में ड्रग मिलाया जाए तो चूहा ड्रग वाला पानी ही पियेगा।
5. मोबाइल का चार्जर हमेशा छोटा बनाया जाता है, क्यूँकि चार्जिंग पर लगे मोबाइल का इस्तेमाल करने से उसकी बैटरी जल्दी खराब हो जाती है।
6. क्या आपको पता है हमारे फिंगरप्रिंट्स की तरह ही हमारी जीभ का प्रिंट भी एक-दूसरे से अलग होती है? इसे कई खास तरह के आईडेंटिटी वेरिफिकेशन एपलिकेशन में प्रयोग में लाया जाता है।
7. अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, महिलाओं की हत्या की संभावना 10 गुना अधिक होती है और पुरुषों की महिलाओं की तुलना में चार गुना अधिक हत्या होती है।
8. परीक्षा से पहले आप उन चीजों को किसी नोटबुक में लिख डालिए। जिन चीजों कि आपको चिंता सता रही है। ऐसा करने से कुछ समय के लिए हमारा दिमाग focused हो जाता है। और हमारे अंदर गजब की सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।
9. दो केलों में 90 मिनट तक कड़े व्यायाम करने के लिए ऊर्जा होती है। केले को खुशी देने वाला फल भी कहा जाता है।
10. मच्छर काटने पर होने वाली खुजली की इच्छा से बचने के लिए काटी गई जगह पर एक गर्म चम्मच रख लीजिए इससे प्रोटीन जिससे खुजली होती है, का असर खत्म हो जाएगा।
11. अगर एक कमरे में 20 लोग हैं तो 50 प्रतिशत संभावना है कि किन्हीं दो की जन्म तारीख समान होगी।
12. तेज ध्वनि पर संगीत सुनने से आंखों की देखने की क्षमता प्रभावित होती है। यही वजह है कि लोग दूर की चीज देखने के लिए ईयरफोन निकल लेते हैं।
13. एक इंसान के दिमाग का वजन लगभग 1500 ग्राम तक होता है। कोई इंसान कितना बुद्धिमान है यह उसके दिमाग के वजन पर निर्भर नहीं करता। अल्बर्ट आइंस्टीन के दिमाग का वजन एक सामान्य इंसान के दिमाग के वजन से कम था। जी हां उनके दिमाग का वजन था करीब 1230 ग्राम पर फिर भी वह कितने बुद्धिमान थे यह तो आपको पता ही होगा।
14. क्या आप जानते हैं कि आपके दिमाग में कितने न्यूरॉन होते हैं? मैं बताता हूं। हमारी मिल्की वे गैलेक्सी में जितने सितारे हैं उतने ही हमारे दिमाग में न्यूरॉन्स होते हैं। यानी कि लगभग 100 बिलियन न्यूरॉन्स।
15. अच्छी नींद लेना हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। नींद की कमी से इंसान के दिमाग का तापमान बढ़ने लगता है जो कि इंसान के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन इसके विपरीत अगर आप कुछ ज्यादा ही सोते हो तो यह भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि ज्यादा सोने से आपका दिमाग जल्दी बूढ़ा हो सकता है। इसलिए ज्यादा सोना भी अच्छी बात नहीं है एक आम इंसान के लिए आठ से 9 घंटे की नींद पर्याप्त होती है।
16. Macaque बंदरो को चिंपांजी व् गोरिल्ला के बाद विश्व में पाया जाने वाला सबसे समझदार जीव कहाँ जाता है और क्या आप जानते है भारत में सर्वाधिक संख्या में Macaque बंदर ही पाए जाते है.
Macaque बंदरो कि समझदारी का अंदाजा आप महज इसी बात से लगा सकते है, जब भी इन्हें किसी खाने कि वस्तु को इंसानो से प्राप्त करना होता है तो ये एक रणनीति के तहत इंसानो को अपने जाल में फ़साते है, कुछ बंदर उस व्यक्ति को अपनी और गुमराह करते है व् दूसरा बंदर पीछे से खाने कि वस्तु पर हाथ साफ़ कर जाता है।
17. विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (1004 एडी और 1009 एडी के दौरान) निर्मित किया गया था।
18. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर 1893 में तैयार किया गया था।
19. भारत एशिया महाद्वीप का हिस्सा है। हमारे देश की सीमाएं 7 देशों के साथ लगती हैं, जिनमें पाकिस्तान, नेपाल, चीन, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार (बर्मा) और श्रीलंका शामिल है।
20. पूरी दुनिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सातवां स्थान है। यह 32,87,590 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
21. हमारे देश के मध्य भाग से कर्क रेखा गुजरती है। कर्क रेखा को पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा भी कहा जाता हैं। यह रेखा जिस देश से गुजरती है, वहां दोपहर के वक्त सूर्य ऊपर की ओर होता है।
22. भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसे एक दिन में नहीं पढ़ा जा सकता है।
23. 26 जनवरी, 1950 को पहली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ के बजाय तत्कालीन इर्विन स्टेडियम (अब नेशनल स्टेडियम) में हुई थी. उस वक्त इर्विन स्टेडियम के चारों तरफ चारदीवारी नहीं थी और उसके पीछे लाल किला साफ नजर आता था।
24. इस राज्य में 1603 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर है। ये बॉर्डर चीन, म्यानमार और भूटान से जुड़ी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में इसीलिए काफी मिक्स कल्चर के लोग मिलते हैं। और यहां इसीलिए इतनी ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं।
0 Comments