साल का पहला चंद्र ग्रहण मई (2021) के महीने मे लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा.खास बात ये है कि इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी पड रही है।आइये जानते है कि चंद्र ग्रहण कैसा होगा और किस समय लगेगा और साथ ही जानते हैकि ये चंद्र ग्रहण कहाँ कहाँ दिखाई देगा।भारत मे इसका क्या प्रभाव पडेगा।
चंद्र ग्रहण का समय :-
26 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा।
इस ग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र पर सबसे ज्यादा पडेगा।
कैसा होगा ग्रहण:-
साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा
उपछाया होने कि वजह से इस ग्रहण के धार्मिक प्रभाव नही माने जायेंगें।
अब जानते है कि चंद्र ग्रहण कहाँ कहाँ दिखाई देगा:-
26 मई 2021 को लगने वाला चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्रो मे पूर्ण रूप से दिखाई देगा,
जबकी भारत मे यह छाया की तरह दिखाई देगा।
सूतक काल का समय:-
यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है, उपछाया चंद्र ग्रहण मे किसी भी तरह के धार्मिक
कार्यो पर पाबन्दी नही होती है, इसलिये इस दिन सूतक काल नही माना जायेगा।
ग्रहण काल के दौरान भी मन्दिर के कपाट बन्द नही होंगे, इस दिन किसी भी तरह के
शुभ कार्यो पर रोक नही रहेगी।


0 Comments